Description
सब याद रखें, सब कुछ पा लें
यह सुंदर और सरल पुस्तक बताती है कि हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में छोटे-छोटे बदलाव करके सुधार कैसे ला सकते हैं, जिनमें दोस्ती से लेकर बिखरे हुए घर तक जीवन के सभी क्षेत्र शामिल हैं। यह अन्य कई आत्म-विकास पुस्तकों से विपरीत है, जिसे पढ़ते हुए शांति महसूस हुई और इसके साथ ही अपनी अलमारियों में सामान टिकाने और और अपनी आंटी को कॉल करने की प्रेरणा भी मिली; सुनने में भले ही बातें छोटी लगें पर यही एक अच्छे और बुरे दिन के बीच भारी अंतर बन सकती हैं।
– मरियाना पावर, हेल्प मी की लेखिका!
जापानी रहस्य जो आपकी आदतों को बदल देगा और आपको नई चुनौतियों को अपनाने में सहायक होगा, एक बार में एक छोटा कदम।
कभी-कभी बदलाव बहुत कठिन और भारी लग सकता है परंतु कामों को छोटे-छोटे चरणों में बाँटने की पद्धति निरंतर और स्थायी प्रगति में मदद कर सकती है। इस सुंदर और अनोखी पुस्तक से जानिए कि काइज़न को जीवन में लागू कैसे करें ताकि आप कम से कम प्रयत्नों के साथ सहजता से अपने लक्ष्य पा सकें।
चाहे आप अपनी सेहत, संबंधों या करियर में लंबे समय तक रहनेवाले सुधार चाहते हैं या केवल और अधिक शांत, प्रसन्न और संतुलित महसूस करना चाहते हों, काइज़न परिवर्तन की ओर एक आज़माया हुआ सरल और सौम्य तरीका हो सकता है।






Reviews
There are no reviews yet.